फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के जन्मोत्सव को बाजार सजे

विज्ञापन
कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर सजे बाजार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कन्हैया की झांकियां बनाने के लिए मंदिरों की जहां साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। घर-घर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। इसे लेकर रविवार को बाजारों में खासी चहल-पहल रही। जन्माष्टमी के लिए लोग खरीदारी करते नजर आए। झांकियां सजाने की व्यवस्था में रविवार को लोग जुटे नजर आए।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस बार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर मंदिरों के अलावा घर-घर लोग झांकियां सजाते हैं। झांकियां सजाने के लिए भगवान कृष्ण और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की खरीदारी में तेजी आ गई है।

कुम्हार मंडी और बाजारों में मूर्ति विक्रताओं के यहां रविवार को दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की भी कीमतें बढ़ीं हैं। कुछ लोग पीतल और चांदी की भी मूर्तियां खरीद रहे हैं। इसके अलावा सजावट के सामानों आदि की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर के श्री भीमसेन मंदिर, बाबा रघुवीर दास जी मंदिर, दाऊ जी मंदिर, पवनसुत मंदिर, बिहारी जी मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, करहल रोड स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के लिए साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।

मंदिरों में पुजारी और मंदिर कमेटियों के पदाधिकारी झांकियां सजाने की तैयारियों में जुट गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों एवं मंदिरों में सजाई जाने वाली झांकियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल की तैनाती तथा पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है। एएसपी देवरंजन ने बताया कि जन्माष्टमी पर शहर और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है।

श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, कपड़े, मुकुट, माला, बांसुरी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। इन सामानों की कीमतों में 20 से 30 फीसदी उछाल आया है। श्रीकृष्ण की मूर्तियां 50 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की हैं। इनमें मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस, पीतल, सोने, चांदी, कांच की मूर्तियां शामिल हैं।

भगवान कृष्ण की पोशाक 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक, मुकुट 12 रुपये से लेकर सौ रुपये तक, माला 15 रुपये से लेकर 75 रुपये तक, पालना 60 रुपये से सौ रुपये तक, श्रीकृष्ण भगवान का बिस्तर 40 रुपये से 150 रुपये तक, बांसुरी पांच रुपये से 70 रुपये तक की बाजार में उपलब्ध है। दुकानदार रामकिशोर कहते हैं कि इस वर्ष कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें