फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हड़ताल जारी, जीएसटी अफसरों को घेरेंगे व्यापारी

विज्ञापन
नारेबाजी करते पदा‌धिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। अनाज मंडी कारोबारियों की हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी रही। व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखकर मंडी परिसर में धरना दिया। बुधवार को नगर में काले झंडे लगाकर वाहन रैली निकाली जाएगी। ये रैली सिविल लाइन स्थित जीएसटी कार्यालय पर धरने में तब्दील हो जाएगी।
विज्ञापन



मथुरा व्यापार समिति के बैनर तले मंगलवार को मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान व्यापारी खुलकर अधिकारियों के सामने आ गए हैं। धरने में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अजय चतुर्वेदी, अंशुल अग्रवाल ने भ्रष्ट अफसरों से मथुरा छोड़ने का आह्वान किया।


व्यापारियों में गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि धरने पर कोई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए नहीं आया। व्यापारियों ने बताया बुधवार को सुबह 11 बजे भूतेश्वर स्थित नृसिंह बगीची से वाहन रैली निकाली जाएगी। ये रैली सिविल लाइंस स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर धरने में तब्दील हो जाएगी। इस धरने में जिले की सभी मंडियों के व्यापारी, किसान भाग लेंगे। धरने पर अध्यक्ष चौधरी राधाचरन, लक्ष्मण प्रसाद, प्रथ्वी सिंह, चरन सिंह तरकर, रोहताश सिंह, कन्हैया अग्रवाल, झम्मन, धरम अग्रवाल, महेश अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें