फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट करने पर पांस मेडिकल छात्र सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस से मारपीट करने वाले एसएन मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों पर गाज गिरी है। कॉलेज की अनुशासन समिति ने 2013 बैच के वीरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, मेवालाल निषाद, हरीश कुमार, मनोज कुमार को एक महीने के लिए हास्टल से सस्पेंड कर दिया है। इनके अभिभावकों से दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी, इस बाबत शपथ पत्र भी मांगा है।
विज्ञापन


सोमवार को पंत हास्टल के पांच छात्रों ने नाई की मंडी चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस के जवान से मारपीट करने के साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी थी। कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं की, लेकिन छात्रों ने पुलिस से लिखित में माफी मांगी। अनुशासन समिति की मीटिंग में इस घटना को गंभीरता से लिया गया।

बुधवार को बैठक करते समिति ने इनके निष्कासन पर मुहर लगाई। अनुशासन समिति अध्यक्ष डॉ. एसके कठारिया ने बताया कि पुलिस से मारपीट करने वाले छात्रों ने कॉलेज की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए एक महीने के लिए इन्हें हास्टल से सस्पेंड किया जा रहा है। बैठक में प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, डॉ. एससी जैन, डॉ. केएस दिनकर, डॉ. त्रिलोक चंद्र, डॉ. वसुंधरा कुलश्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें