फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए छह टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम सीमा के अंतर्गत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए सात-सात सदस्यीय छह टीमें गठित कर दी गई हैं। इसमें सदर तहसील और नगर निगम ने संयुक्त रूप से मिलकर यह टीम बनाई है। ये टीमें बंजर, नजूल, राजकीय आस्थान, सरकारी नंबरों की भूमियों का सीमांकन एवं चिह्नांकन करेंगी। इसके बाद इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम, तहसीलदार सदर, क्षेत्रीय लेखपाल व नगर निगम के अमीन, तकनीकी कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में टीम बनाई गई हैं। 27 से 31 जुलाई और एक से तीन अगस्त के बीच इन टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में चिह्नांकन करना होगा।

सभी की तिथि की नियत कर दी गई है। चार अगस्त से 15 अगस्त के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। उपजिलाधिकारी सदर रजनीश मिश्रा का कहना है कि इस बार नगर निगम के साथ मिलकर क्षेत्रवार टीमें बनाई गई हैं। ताकि सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों का सही चिह्नांकन हो सके। बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए राज्य, मंडल, जिला और तहसील स्तर पर एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें