फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ के हालात, प्रशासन एलर्ट

विज्ञापन
ganga river - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में बुधवार को 20 सेंटीमीटर की और वृद्धि दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण फिर से बाढ़ के हालत हो गए हैं और गंगा के तटबंधों को फिर से खतरा होने लगा है। सिंचाई विभाग ने फिर तट बंधों की निगरानी बड़ा दी है। वहीं तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों की धड़कने बढ़ने लगीं है। उन्हें बाढ़ का खतरा सता रही है। सबसे ज्यादा उन ग्रामीणों को चिंता है जिनके गांव तटबंधों के निकट हैं। तटबंधों में कटान होने पर बिना बाढ़ के ही गांव में तबाही हो सकती है।
गंगा के जलस्तर में बुधवार को 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। मंगलवार को नरौरा से जो पानी का डिस्चार्ज था वही डिस्चार्ज बुधवार को बना रहा। मंगलवार के डिस्चार्ज से ही जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। अगले 24 घंटों में जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। बिजनौर और हरिद्वार बैराज से पानी का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए फिर से तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है। जिले में उढ़ेर, असदगढ़, मेहोल, शहवाजपुर आदि तटबंध गंगा के जलस्तर के रोकथाम के लिए बनाए हुए हैं। इससे गंगा के पानी को ग्रामीण क्षेत्रों में फैलने से रोका जाता है। लगातार जलस्तर में वृद्धि होने के कारण तटबंधों को खतरा बना हुआ है। चार दिन पहले मेहोल बांध में 2 मीटर का कटान हुआ था। जिससे असदगढ़ बांध को भी खतरा पैदा हो गया। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं को खतरा बढ़ रहा। प्रशासन घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। कांवड़ियों को पीएसी के फ्लड यूनिट के सुरक्षा के साये में स्नान कराया जा रहा है। अभी गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ में कुछ कमी आई है, लेकिन शुक्रवार से यह भीड़ फिर से बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सहायक बाढ़ अधिकारी एके सिंह का कहना है कि गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 163.20 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। नरौरा बैराज की ओर हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी का दबाव बढ़ा हुआ है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि के संकेत हैं।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गंगा घाटों और तटवर्ती इलाकों में राजस्व टीमें एवं पुलिस की टीमें निगाह बनाए हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष लगातार निगरानी कर रहा है। जिले में साधारण बाढ़ की स्थिति है।
आरपी सिंह,जिलाधिकारी कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें