फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर जानलेवा हमला, फायर झोंका

विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रेहड़ी हटाने के विवाद में रविवार दोपहर दबंगों ने शिक्षक के घर पर असलहा के साथ हमला बोल दिया। शिक्षक ने विरोध किया तो फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी के बरनाहल में प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विश्नू उर्फ गुड्डू दोपहर अपनी मां वागमती के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। तभी घर के पास प्रतापपुर रोड पर गाड़ी को मोड़ते समय पीछे आ रहे रेहड़ी वालों से कहासुनी हो गई। गुड्डू का आरोप है कि गाड़ी को गैरेज में खड़ी करने को उसने रेहड़ी चला रहे राहुल से रेहड़ी को पीछे करने को कहा। इस पर उसने गाली गलौज शुरू कर दी।

मौके पर भीड़ जुटने पर वह चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने छह साथियों के साथ असलाह के साथ घर पहुंच गया और फिर गाली गलौज करने लगे। गुड्डू के विरोध पर आरोपी ने फायर झोंक दिया। इसमें गुड्डू बाल बाल बच गया। मारपीट के दौरान सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी राहुल और उसके छोटे भाई सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें