फिरोजाबाद। सदर तहसील में पिछले सात साल से तैनात उपनिबंधक प्रथम सुरेशचंद्र मौर्य का शासन ने गाजियाबाद स्थानांतरण कर दिया। तहसील स्टाफ और वकीलों ने शुक्रवार को विदाई दी।
ग्रामीण विद्युत वितरण खंड में आठ से तैनात अधिशासी अभियंता आरबी रॉय का शासन ने मैनपुरी स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर आगरा से मनोज कुमार की तैनाती की गई है। नगर निगम में तैनात मुख्य स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक डीके शर्मा का स्थानांतरण आगरा नगर निगम में किया गया है।
निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियंता एके सिंह को शासन ने सहायक अभियंता के रूप में पदोन्नत करते हुए लखनऊ नगर निगम में तैनाती की है। टैक्स विभाग में तैनात इंस्पेक्टर निशा कुमारी का स्थानांतरण गाजियाबाद नगर निगम और सुबोध वर्मा का स्थानांतरण कानपुर नगर निगम किया गया है।