फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढ़पुरा चेयरमैन के पति को मिली धमकी, दी तहरीर

विज्ञापन
threat
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता श्यामसुंदर गुप्ता और उनके परिवार के लोगों को धमकी भरे पत्र स्पीड पोस्ट से भेजे गए हैं। धमकी भरे पत्रों में पटियाली के विधायक का विरोध नहीं करने की बात भी लिखी गई है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद श्यामसुंदर ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि वह भाजपा की टिकट के दावेदार थे। हालांकि भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने महान दल के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र नहीं दिया। उन्होंने बताया कि 30 जून को उनके और उनके परिवार के आठ रिश्तेदारों, मित्रों और शुभ चिंतकों के पास धमकी भरे पत्र आए।
विज्ञापन


पत्रों में लिखा है कि पटियाली में विधायक ममतेश शाक्य का विरोध किया गया, जो ठीक नहीं है। धमकी देने वाले ने कहा कि विधायक के पास जाकर उनके पैर छू लो। वहीं एक अन्य भाजपा नेता शम्मी कपूर पर किए गए केस को भी वापस लेने को कहा गया है। पत्र में ऐसा नहीं करने पर भतीजे को गोली मारने की बात कही गई है। श्याम सुंदर ने थाना पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
- धमकी के मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की प्राथमिकी अज्ञात में दर्ज की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी-पहलवान सिंह, थाना प्रभारी, सिढ़पुरा
विज्ञापन

- मेरा कोई राजनीतिक रंज किसी से नहीं है। किसी ने क्यों धमकी भरा पत्र प्रेषित किया है? मैं नहीं जानता। राजनीति में चुनाव तो कोई भी लड़ता है, यह कोई रंज की बात नहीं है-
ममतेश शाक्य, विधायक,पटियाली ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें