फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की जान गई

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
मैनपुरी/बरनाहल। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। तीन लोगों को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


जिला कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के ग्राम सिकंदरपुर निवासी प्रवेश कुमार (30) रविवार को अपनी बहन की ससुराल नगला बहादुर थाना कुरावली आए थे।

सोमवार सुबह वह बाइक से गांव लौट रहे थे। थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर नवीगंज के पास उनकी बाइक से टेंपो टकरा गया। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग गया।

इधर, थाना बरनाहल क्षेत्र में घिरोर-करहल मार्ग पर गांव अटा के समीप बिजली के खंभे से स्विफ्ट डिजायर कार टकराने से कार सवार रामनरेश (40) की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनरेश निवासी शिकोहाबाद के मोहल्ला नगला कुंवरप्रसाद राठौर गली एटा रोड अपने पड़ोसी धर्मेंद्र कुमार, राजा, बंटू के साथ कार से जा रहे थे। अटा के समीप हादसा हो गया।

इधर, जिला एटा के सकीट निवासी प्रदीप यादव बाइक से अपनी बहन शालिनी के साथ सोमवार सुबह मैनपुरी जा रहे थे। थाना औंछा क्षेत्र में ज्योंती के पास बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें