आगरा। अल्ट्रासाउंड कराया है तो आपके फोन पर स्वास्थ्य विभाग का कॉल आ सकता है। वह आपसे बेटा-बेटी होने की जानकारी करेगा। संदिग्ध मामला मिलने पर पड़ताल की जाएगी। ये पूरी कवायद अल्ट्रासाउंड सेंटरों में भ्रूण लिंग जांच कराने वाले मरीजों को पकड़ने के लिए है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को प्रतिमाह नियमित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसमें अगर मरीज का फोन नंबर और पता दर्ज नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त रिपोर्ट में से पीसीपीएनडीटी एक्ट सेल किन्हीं को भी फोन लगाकर पड़ताल करेंगे।
पीसीपीएनडीटी एक्ट प्रभारी डा. वीरेंद्र भारती का कहना है कि फोन पर मरीजों से बेटा-बेटी के अलावा कितनी बार अल्ट्रासाउंड कराया जैसी अन्य जानकारियां की जाएंगी। संदिग्ध होने पर उसकी पड़ताल की जाएगी।