फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में इस साल लगेंगे 70150 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में योग दिवस और पौधरोपण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने 21 जून को योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी के तौर पर जिला विद्यालय निरीक्षक और सहायक नोडल अधिकारी जिला क्रीडा अधिकारी को नामित किया। वहीं बताया कि इस बार जनपद में 70150 पौधे लगाने हैं।

योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जीआईसी मैदान में होगा। वहीं ब्लाकों में भी आयोजन होंगे। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला और ब्लॉक स्तर पर योग प्रशिक्षक से समन्वय स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन


पौधरोपण समिति की बैठक में कहा कि शासन द्वारा पौधरोपण के लिए जो भी लक्ष्य सौंपे गए हैं, उन्हे पूरा करना है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सुरीत सक्सेना ने कहा जिले में 70150 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

शासकीय पौधशाला पर पर्याप्त मात्रा में पौधे हैं। बताया किग्राम्य विकास विभाग को 40 हेक्टेयर में 44300, उद्यान विभाग को दो हेक्टेयर में 2300, औद्योगिक विकास को एक हेक्टेयर में 650, सिंचाई विभाग को 10 हेक्टेयर में 1100, लोक निर्माण विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग को चार हेक्टेयर में 4000 तथा 3900 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें