फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिवसीय ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने ठोकी दावेदारी

Sun, 10 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बालिका वर्ग की तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया
विज्ञापन
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से आयोजित इंटर जोन ट्रायल अंडर-19 बालिका वर्ग की तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया (ट्रायल) शनिवार को सम्पन्न हो गई। नोएडा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा सहित प्रदेश के कई जिलों से आए 120 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों को छह टीमों में विभाजित कर ट्रायल मैच कराए गए। प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से भेजे गए चयनकर्ताओं के सामने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन कर मजबूत दावेदारी पेश की। समापन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को बैग पैक देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूरन डावर, गोपाल गुप्ता, विजय भार्गव, लोकेंद्र चाहर, गुलशन लांबा, हेमलता काला, सुमित शर्मा, गायत्री यादव, शिखा झींगरान, नीतू सिंह, अनीस राजपूत, सर्वेश भटनागर आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें