फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आगरा-जयपुर हाईवे पर कार को मारी ट्रक ने टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल

Wed, 13 Jul 2022 09:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। इनमें से मां-बेटे सहित तीन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जयपुर हाईवे के मिढ़ाकुर नानपुर मोड़ पर मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार मां-बेटे और चालक की मौत हो गई। जबकि महिला के पति समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेसी में भर्ती कराया गया। हादसे के शिकार हुए लोग अजमेर शरीफ दरगाह से लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अशोक नगर खेड़ा निवासी रामकुमार परिवार समेत कार से अजमेर शरीफ गए थे। मंगलवार की रात वे घर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जैसे ही उनकी कार मलपुरा थाना क्षेत्र के मिढ़ाकुर नानपुर मोड़ पर पहुंची। पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। 

बेटे की मौके पर मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम 

हादसे में कार चालक राज नारायण और रामकुमार के बेटे विनय (12) की मौत हो गई। जबकि रामकुमार, पत्नी गुड़िया (30) समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी गुड़िया की भी मौत हो गई। जबकि पति समेत दो घायलों का इलाज चल रही है। 

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। जिसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें