फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: 12 हजार किटें मिली जनपद को, आज से होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को शासन से 12 हजार किटें प्राप्त हुई हैं। बच्चों को चार वगों में बांटकर इन किटों को तैयार कराया जाएगा। किट में कोरोना से संबंधित सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए अभी तक कोरोना का टीका विकसित नहीं हो सका है। विशेषज्ञ तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक मानकर चल रहे हैं। जिला अस्पताल एवं सोरों में पीडियाट्रिक आईसीयू का कार्य तेजी से चल रहा है। तीसरी लहर के आने पर बच्चों के इलाज के लिए इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। शासन से प्राप्त 12 हजार किटें रविवार से स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाने की व्यवस्था निर्धारित की गई। निगरानी समितियां घर-घर जाकर बच्चों के संक्रमण के बारे में पता करेंगी। यदि कोई बच्चा संक्रमित पाया जाएगा तो उसके घर पर दवा की किट पहुंचाई जाएगी, जिससे उसका इलाज किया जा सके।
किट में शामिल दवाएं
1 वर्ष तक के बच्चे के लिए- पेरासिटामोल 2 ड्राप, मल्टी विटामिटन ड्राप्स 1, ओआरएस 2
1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए- पेरासिटामोल सिरप 1, मल्टी विटामिन सिरप 1, ओआरएस 2
6 से 12 साल--पेरासिटामोल टेवलेट 500 एमजी 8 गोली, बी कॉम्पलेक्टस 7 गोली, ओआरएस 2,
13 से 17 साल-पेेेरासिटामोल 15 टेवलेट, जिंक सल्फेट 7 टेवलेट, विटामिटन डी 3 टेवलेट, आइवर मेक्टिन 12 एमजी 3 टेवलेट, बी कॉम्पलेक्टस 7 टेवलेट, एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी 5 टेवलेट, एस्कार्बिक एसिड 7 गोली
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए शासन से बच्चों के इलाज के लिए 12 हजार किटें प्राप्त हुई है। चार वर्गों में बच्चों को बांटकर किट में दवा की व्यवस्था की गई है। इन किटों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा।-डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें