फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से 12 ई-रिक्शा और 5 ऑटो हुए खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। थाना एकता क्षेत्र के चमरौली मोड़ स्थित गुप्ता बैट्री हाउस में आग लगने से ऑटो और ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। चमरौली मोड़ पर कमल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी कृष्ण मोहननगर चमरौली का गुप्ता बैट्री हाउस के नाम से शोरूम है। रात लगभग आठ बजे शार्ट सर्किट से अचानक शोरूम में आग लग गई। जब तक आग पर पुलिस एवं फायर बिग्रेड ने काबू पाया, तब तक शोरूम में मौजूद 12 ई-रिक्शा एवं 5 बैट्री ऑटो जलकर खाक हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझ गई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया, जिसे शोरूम मालिक ने भी स्वीकार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें