आगरा। हेल्प आगरा ने अरतौनी स्थित फार्म हाउस में दानदाता और डॉक्टराें को सम्मानित कर होली मनाई। सभी को चंदन का टीका लगाया। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि ऐसे ही दानदाता और डॉक्टरों से मरीजों की सेवा हो रही हैं। इस मौके पर गौतम सेठ, नितिन अग्रवाल, अजय मित्तल, दीपेंद्र मोहन, डाॅ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. कैलाश चंद सारस्वत, विशेष बंसल, अमित मोरयानी, नरेश जैन, नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।