फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंबल नहर की पुलिया में फंसी 12 मृत गायें, भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; जांच की मांग

Tue, 20 Jan 2026 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चंबल में बहकर आईं मृत गायें नहर की पुलिया में फंसी मिलीं। जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने  एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चंबल नहर में बहकर आईं मृत गायें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल नहर में बहकर आईं मृत गायें रविवार की रात जैतपुर के मुकुटपुरा गांव की पुलिया के पास फंस गईं। पानी का बहाव रुकने पर पहुंचे किसानों को 12 मृत गायें मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही मृत गायों जमीन में दफन करा दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मुकुटपुरा की पुलिया के पास चंबल नहर के पाइपों में मृत गायें फंसी हुई थीं। इससे पानी का बहाव रूक गया था। आसपास पानी भरने पर गांववाले छानबीन करते हुए पुलिया के पास पहुंचे तो मृत गायें फंसे देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मृत गायों को पुलिया से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी जैतपुर ने बताया कि मृत गायों को लोग नहर में डाल देते हैं, जो नहर पुलिया की पाइप में आकर फंस गई थींं।

वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवांगी उदैनिया ने बताया कि ये गायें कई दिन पहले मरी होंगी। मरे बकरी और कुत्ते भी मिले हैं। कंकाल जैसी स्थिति होने की बजह से पोस्टमार्टम नहीं किए जा सके। इधर, एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला को भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने ज्ञापन सौंपा। इसे चंबल नहर में मरी मिली गायों के प्रकरण की जांच कराए जाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजीव सिंह भदौरिया, सरवन सिंह भदौरिया, रतीराम सिंह, श्यामू प्रधान आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें