फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा से 11वीं के छात्र का अपहरण

Sun, 12 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपह्त छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 सिकंदरा क्षेत्र से दोस्त से मिलने मुरली विहार गया 11वीं का छात्र उपेंद्र उर्फ उर्वेश लापता हो गया। उसके मोबाइल की लोकेशन दिल्ली के चांदनी चौक में आ रही है। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। उन्होंने थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दहतोरा स्थित गोरखपुरी निवासी गुड्डू सिंह एक बैंक की शाखा में कैंटीन के कर्मचारी हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा उपेंद्र सिकंदरा स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल का छात्र है। परिवारीजनों ने बताया कि नौ जून को उपेंद्र मुरली विहार में रहने वाले अपने दोस्त सौरभ से मिलने उसके घर गया था। उसके घर आधा घंटे रुकने के बाद चला गया। मगर, घर नहीं पहुंचा। शाम तक घर नहीं आने पर परिवारीजनों न उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसके मोबाइल पर काल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। शुक्रवार को फोन किया तो किसी सुमित रावत ने उठाया। खुद को उत्तराखंड का बताया। दूसरी बार काल करने पर देहरादून का मोहन बताया। अब दिल्ली का चांदनी चौक बता रहा है। छात्र की चाची वीरमती चाहर का कहना है कि उपेंद्र को चांदनी चौक में कैद करके रखा गया है। उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। शनिवार को परिवारीजनों ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। छात्र की तलाश के लिए एक टीम को लगाया गया है।
युवक लापता
सदर के नगला पद्मा स्थित हाट से युवक लापता हो गया। नैनाना जाट निवासी सुमन ने बताया कि वह बर्फ बेचती है। उसका बेटा रिंकू (25) सात जून को नगला पद्मा में हाट में उसकी ठेल पर मौजूद था। अचानक लापता हो गया। उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। वह मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें