फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 116 बीघा नजूल और चरागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई

Sat, 19 Jul 2025 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगर पालिका की जमीन पर हरा चारा उगाने के लिए जोताई कराते एसडीएम और ईओ।
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका ने खीजा और गड़ेरी में नजूल (सरकारी) भूमि पर बुलडोजर चलाकर 116 बीघा नजूल और चरागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस भूमि में बोई गई धान और मक्का की फसल ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट की गई। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अधिशासी अधिकारी (ईओ) बुद्धिप्रकाश और पालिका व राजस्व टीम के साथ खीजा और गड़ेरी पहुंचे। वहां उन्होंने नजूल और चरागाह की संरक्षित 116 बीघा भूमि की नापजोख कराई और उसका चिन्हांकन किया। एसडीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि कब्जा मुक्त कराई गई इस भूमि पर संरक्षित गोवंश के लिए हरे चारे की पैदावार की जाए। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल मनोज गुप्ता, सुशील चंद्र, पालिका के कार्यालय अधीक्षक वरुण मिश्रा, मनोज टाटा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें