एटा। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुघर्टनाओं में किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि लोकसभा के प्रत्याशी सहित दो लोग घायल भी हो गए।
मैनपुरी थाना कुरावली के मोहल्ला सहाय महाजन टोला निवासी अंसार हुसैन (45) पुत्र अनवार हुसैन मोपेड पर सवार होकर एटा से घर लौट रहा था। मलावन के पास उसकी मोपेड में ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल अंसार को राहगीर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला बाचा निवासी अंशुल (16) पुत्र नरबेश बाइक से पिलुआ क्षेत्र के सिहोरी मोड़ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार उसे घायल कर दिया था। परिजन आगरा अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई
वहीं राष्ट्रीय सूर्य प्रकाश पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी इंद्रपाल सिंह राजपूत निवासी मीसाखुर्द अवागढ़ शहर के निधौलीकलां रोड पर बाइक की टक्कर में और स्नेहलता पत्नी अरविंद कुमार निवासी अल्लेहपुर मिरहची कासगंज रोड पर हिंदुस्तान लीवर के पास ऑटो से गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।