फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पूर्व कर्नल का ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला पैर, इलाज के दौरान मौत

Tue, 16 Apr 2019 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। निजामुद्दीन एक्सप्रेस से जबलपुर जा रहे सेना के पूर्व कर्नल की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई । कर्नल का शव पंचायतनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वह दिल्ली से जबलपुर जा रहे थे। जंक्शन पर उतरने के बाद ट्रेन में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया था।
विज्ञापन


सेना की मेडिकल कोर के पूर्व कर्नल सागर मध्यप्रदेश निवासी ओंकार नाथ गुप्ता (82) निजामुद्दीन एक्सप्रेस से शनिवार रात दिल्ली से जबलपुर जा रहे थे। जंक्शन पर वह किसी काम से उतरे। इसके बाद ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेट फार्म के बीच आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल और फिर सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां पर सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर दिल्ली में सेना की बेस कोर में तैनात पुत्र आनंद गुप्ता मथुरा पहुंच गए । उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर जीआरपी ने शव बेटे को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी शिव कुमार पौनिया ने बताया कि शव को पंचायतनामा भरकर बेटे को सौंप दिया गया है।

घायल पूर्व कर्नल को टेंपो से भेजा अस्पताल
यह रेलवे की मेडिकल सेवाओं का हाल है कि यदि कोई घायल हो जाए तो उसको अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं होती है। रविवार की रात को जब पूर्व कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए तो उनको टेंपो में जिला अस्पताल ले जाया गया। जिससे उनकी तबियत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें