फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चांदपुर के सीएचसी में भरा मिला भूसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिढ़पुरा। विकास खंड के ग्राम चांदपुर में उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। गांव के सामुदायिक केंद्र में भूसा भरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान को साफ सफाई के निर्देश दिए गए।

रविवार की दोपहर ग्राम चांदपुर का उपजिलाधिकारी पटियाली शिवकुमार सिंह ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने गांव की गलियों के निर्माण को देखा। वहीं नालियों से गांव के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वह गांव का निरीक्षण करते हुए सामुदायिक केंद्र पहुंचे। वहां एक कमरे में भूसा भरा हुआ था। इसे देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम प्रधान लल्लू सिंह से कहा कि ऐसी स्थिति ठीक नहीं है। सामुदायिक केंद्र से इसे साफ कराया जाए। उन्होंने कहा कि गांव मे किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। गांव की नालियों की प्रतिदिन सफाई हो। गांव में गदंगी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग की रोकथाम सफाई से ही हो सकती है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से गांव की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें