फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ लोक अदालत ‘निधि आपके निकट’, रविवार को यहां होगी शिकायतों की सुनवाई

Sat, 09 Feb 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ईपीएफ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
आगरा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय संजय प्लेस में 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लोक अदालत ‘निधि आपके निकट’ आयोजित की जाएगी। सहायक भविष्य निधि आयुक्त रवींद्र सिंह ने बताया कि नियोक्ताओं और भविष्य निधि सदस्यों की शिकायतों की सुनवाई के साथ पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र भी पंजीकृत कराए जा सकते हैं।

 

पीएफ देय का भुगतान, पेंशन, सदस्यों की जन्म तिथि, नाम, पिता के नाम को ठीक कराना, नियोक्ताओं द्वारा अंशदान काटकर जमा न करने, कर्मचारियों को सदस्यता उपलब्ध न कराने की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। सभी पेंशन धारक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पंजीकृत करा सकेंगे। पेंशन धारक अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पीपीओ नंबर और मोबाइल लेकर आएं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें