फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का विस्तार हुआ, मेडिकल कॉलेज के लिए बने वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। 193 करोड़ रुपये बजट को भी राज्य सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के अनुसार वार्ड तैयार हो गए हैं। पैथॉलॉजी से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में मानसिक रोग वार्ड बनाया है। जिसमें ओपीडी के अलावा अलग से आठ पलंग हैं। उसी के नजदीक चर्म रोग विभाग बनाया है। इसके लिए भी अलग से वार्ड तैयार किया है। बाल रोग वार्ड के पीछे नेत्र रोग विभाग बनाया है, जहां ओपीडी और मरीजों के भर्ती होने के लिए वार्ड है।

यह वार्ड 12 पलंग का बना हुआ है। नाक-कान-गला रोग के मरीजों के लिए भी ईएनटी वार्ड तैयार हो गया है। बुखार, ऑपरेशन के मरीज के लिए अलग-अलग वार्ड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जहां पूर्व में महिला अस्पताल की पैथॉलॉजी चलती थी, वहां अब जिला अस्पताल की पैथॉलॉजी को शिफ्ट कर दिया गया है। अभी तक जिला अस्पताल की ओपीडी सिर्फ एक कक्ष में ही संचालित होती थी। ऑपरेशन थियेटर में होगी वृद्धि आने वाले समय में ऑपरेशन थियेटर में वृद्धि की जाएगी। अलग-अलग विभागों के ऑपरेशन थियेटर बनाए जाएंगे।

-डॉ. आरके पांडेय, सीएमएस जिला अस्पता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के हिसाब से कई व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है और आगे भी किया जाएगा। अलग-अलग ओपीडी के वार्ड भी बना दिए गए हैं। पैथॉलॉजी को शिफ्ट करा दिया गया है। जल्द ही डायलिसिस शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें