फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या नहीं हादसे में हुई थी वृद्ध की मौत

विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से माौत। - फोटो : Demo
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां निवासी वृद्ध की हत्या नहीं बल्कि किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हुई थी। बुधवार को कुरावली घिरोर मार्ग पर सिर कुचला हुआ शव मिला था। वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर, पुलिस इसे सड़क हादसा मानते हुए जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सड़क हादसा होने की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 65 वर्षीय किसान लाल बहादुर पर 27 जनवरी को भैंस चोरी का आरेाप लगाया गया था, इसके बाद से ही वह घर से चले गए थे। बुधवार की सुबह उनका शव कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर मिला था। सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था। परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

उधर पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही थी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो शरीर पर किसी वाहन के टायरों के निशान मिले, वहीं सिर में आई चोट भी किसी वाहन से कुचले जाने की कहानी बयां कर रही है। उधर पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगेे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें