फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा पर मौलवी को लेकर मारपीट ,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मदरसा पर मौलवी की तैनाती को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के नदराला में मदरसा बना हुआ है। जहां पर तैनात मौलवी को कुछ लोगों ने हटा दिया और दूसरे को उसी जगह पर तैनाती कर दी। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के दूसरे लोग खफा हो गए। इसके बाद लोग एकत्रित होकर मदरसा पर पहुंच गए और नए मौलवी का विरोध करने लगे। उसी समय दोनों पक्षों के बीच पहले तो मारपीट हुई। बाद में दोनों ओर से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। इसकी जानकारी लोगों ने जसरथपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जसरथपुर एनडी तिवारी ने बताया कि मौके से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें