फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने किया योग, आसन और सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर द्वारा रविवार को महाविद्या स्थित रामलीला मैदान पर पूर्ण गणवेश में महानगर स्वयंसेवक सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने योगासन, सूर्य नमस्कार व्यायाम आदि शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


रविवार को प्रात: आठ बजे से स्वयंसेवक रामलीला मैदान में एकत्रित होने लगे। ठीक 8:30 बजे रामलीला मैदान में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सबसे पहले भगवा ध्वज को विराजित किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने योग, आसन, सूर्य नमस्कार व्यायाम आदि शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा श्रम सेवी संगठन है। देश में संघ के कार्य की हर क्षेत्र में चर्चा रहती है, लेकिन संघ संस्थापक डॉ. केशवराव हेडगेवार के सपनों का भारत बनाने के लिए अभी और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश के अंदर जाति, प्रांत, वर्ग, भेद के भ्रम को हटा कर मैं हिंदू हूं के भाव को जागृत करना होगा। इस दौरान महानगर में प्रांत घोष प्रमुख ललित, विभाग प्रचारक आर्येंद्र, विभाग कार्यवाह छैल बिहारी, सहकार्यवाह डॉ. संजय, कमल कौशिक, संघचालक लालचंद, लक्ष्मी नारायण, महानगर कार्यवाह शिव कुमार, विजय बंटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें