फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में जरा सी चूक ले सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी शुरू होने के साथ ही धुंध छाने लगी है। घने कोहरे में आपकी जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। शहर की सड़कों पर कहीं मैनहोल सड़क से ऊंचे हैं तो कहीं कूड़ादान बीच रोड पर रखा है। इसके साथ ही प्रमुख सड़कों के गड्ढे भी प्रशासन ने नहीं भरवाए हैं। ऐसे में सड़क पर हुए गड्ढे भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


कुरावली रोड से पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते पर मैनहोल सड़क से काफी ऊंचा है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार मैनहोल की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते रहते हैं। कोहरे में यहां से गुजरना और भी खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही पुलिस लाइन रोड पर ही कई मैनहोल सड़क से नीचे है। ऐसे में गड्ढों की चपेट में लोग आकर चोटिल होते रहते हैं।

राजीव गांधी नगर में सीवर लाइन तो बिछाई गई, लेकिन यहां सड़क नहीं बनवाई गई है। इसके चलते सीवर लाइन के मैनहोल मोहल्ले के लोगों के लिए दिक्कत बन रहे हैं। बीच सड़क पर ऊंचे सीवर के मैनहोल के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। कोहरे में हादसे का ग्राफ बढ़ सकता है।
विज्ञापन


कुरावली रोड पर डॉक्टर किरन सौजिया स्कूल के पास मानव के विपरीत बनाए गए डिवाइडर से हादसे हो रहे हैं। डिवाइडर के पास ही 80 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड का बोर्ड लगा है। बोर्ड देखकर फर्राटा भरने वाले वाहन डिवाइडर की चपेट में आ जाते हैं और वाहन सवार हादसे का शिकर हो जाते हैं।

घिरोर कस्बे में तो अफसरों ने गजब ही कर दिया है। यहां सड़क के बीचोंबीच कूड़ादान रखवा दिया गया है। रात के अंधेरे में और धुंध में वाहन सवार इस कूड़ेदान से टकरा जाते हैं। बावजूद इसके कूड़ेदान को नगर पंचायत की ओर से नहीं हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें