फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जाने से पहले प्रसपा नेताओं ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जनाक्रोश रैली में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शनिवार की रात वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी जोश नजर आया। कुछ नेताओं ने एक्सप्रेस वे पर एकत्रित होकर ताकत दिखाई।
विज्ञापन


मैनपुरी से बोट सिंह यादव, सुजान सिंह यादव, किशन दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार की रात बसों और छोटे वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। करहल क्षेत्र से पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, अनिल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉक्टर रामकुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। करहल के तीनों नेता शुरुआत से ही पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह के साथ हैं।

पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव का कहना है प्रगतिशाली समाजवादी पार्टी की जनाक्रोश रैली ने प्रदेश की राजनीति में नई दिशा दी है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी जनाक्रोश रैली में पहुंचकर नया संदेश दिया है। करहल क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनाक्रोश रैली में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव का कहना है प्रसपा ने छोटे से ही समय में नया कीर्तिमान बनाया है। प्रदेश की राजनीति में जनाक्रोश रैली का अलग स्थान बना है। लोकसभा चुनाव में प्रसपा का असर देखने को मिलेगा। पार्टी का जनाधार धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है।

आखिर हैं किसके साथ
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की लखनऊ रैली में कई वह नेता भी शामिल होने गए जो दो दिन पहले फिरोजाबाद में हुई सपा की सभा में शामिल हुए थे। उनका कहना था हम तो सैफई परिवार के साथ हैं। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव भी हमारे हैं और शिवपाल सिंह भी हमारे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें