फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के कादरगंज गंजडुंडवारा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। पूर्व प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान महेश पुत्र रामचंद्र निवासी नगला डामर मंगलवार को देर सांय किसी कार्य से जा रहे थे। जब वे कादरगंज गंजडुंडवारा मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट पहुंचे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीकांड की घटना में वह घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पूर्व प्रधान को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि पुलिस को पूर्व प्रधान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें