फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वधू बनने से बची बिटिया, डीएम के आदेश पर रोकी गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना निवासी नाबालिग कन्या के पिता ने डीएम से अपनी नाबालिग पुत्री की शादी रुकवाने की गुहार लगाई तो डीएम ने टीमों को दौड़ा दिया। बाल कल्याण समिति और आशा ज्योति केंद्र ने एक मैरिज होम में हो रही शादी को रुकवा दिया। कन्या और दूल्हा को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति ने सीएमओ को दोनों के आयु निर्धारण का निर्देश दिया है। सोमवार को सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों की शादी के बारे में फैसला होगा।

थाना जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना निवासी पिता ने डीएम नेहा शर्मा के पास जाकर अपनी पत्नी पर नाबालिग पुत्री की शादी करवाने का आरोप लगाते हुए उसे रुकवाने की गुहार लगाई। नाबालिग की शादी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी अजयपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जसराना को मौके पर जाकर शादी रुकवाने का आदेश दिया। जिला प्रोवेशन अधिकारी अजयपाल सिंह ने आशा ज्योति केंद्र को निर्देश दिया।
विज्ञापन


निर्देश पर दौड़ी टीम ने एक मैरिज होम में हो रहे सामूहिक विवाह समारोह में खोज लिया। शादी रुकवाने के साथ ही दोनों को बाल कल्याण समिति के अमित गोयल, डॉ. जफर आलम, संगीता पाण्डे के समझ प्रस्तुत किया गया। दोनों से पूछताछ करने के बाद सीएमओ को उनकी आयु निर्धारण करने के लिए मेडिकल प्रक्रिया अपनाने का आदेश दिया। वहीं रिपोर्ट आने के बाद आशा ज्योति केंद्र को सोमवार को युवक एवं युवती को बाल कल्याण समिति के समझ पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जसराना। जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना जसराना के कोतवाल गांव में पहुुुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सामूहिक विवाह कराने वाली संस्था को भी बाल कल्याण समिति नोटिस जारी कर उनसे उम्र का निर्धारण किए बिना शादी कराने पर जवाब मांगेगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें