फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यम फांस से मुक्ति के लिए यमुना में डुबकी लगाएंगे भाई-बहन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। विश्राम घाट पर नौ नवंबर को यम द्वितीया (भैया दूज) के दिन यम फांस से मुक्ति के लिए भाई-बहन यमुना में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद वे भारत में भाई-बहन के नाम से प्रसिद्ध एक मात्र यमुना-धर्मराज मंदिर में पूजन-अर्चन कर मनोकामना मांगेंगे। बहनें भाइयों के टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी।
विज्ञापन


बताते हैं कि सूर्य नारायण व संध्या की संतान यम-यमी दोनों भाई-बहन हैं। यमी अर्थात यमुना द्वारा सतयुग में की गई तपस्या से प्रसन्न होकर नारायण ने कहा कि मैं द्वापर में श्रीकृष्ण के रूप में अवतरित होकर तेरा वरण करूंगा। यही कारण है कि श्रीकृष्ण को वसुदेव द्वारा गोकुल ले जाते समय यमुना जी ने श्रीकृष्ण के चरणों को स्पर्श किया। प्रतिवर्ष यम द्वितीया पर लाखों श्रद्धालु विश्राम घाट पर स्नान करने के पश्चात इस मंदिर के दर्शन करते हैं।

दूज पर यमुना से मिलने पहुंचे थे धर्मराज
बहन यमुना के निमंत्रण पर भाई धर्मराज संयोगवश दीपावली के बाद आने वाली दूज के दिन बहन से मिलने आए। यमुना ने भाई धर्मराज का टीका कर उन्हें छप्पन भोग ग्रहण कराया। बहन के आतिथ्य से प्रसन्न होकर धर्मराज ने उन्हें वर मांगने को कहा। यमुना ने वर मांगा कि यम द्वितीया पर्व पर जो भी भाई-बहन हाथ पकड़ कर विश्राम घाट पर मेरे अंदर स्नान करके इस मंदिर के दर्शन करेंगे वह मृत्यु के पश्चात यमलोक को नहीं जाएं। यमुना जी द्वारा मांगे गए इस वरदान को धर्मराज ने सहर्ष स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें