फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में बाधा बनी सास को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में बाधा बनी सास को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। बहू के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही सास की मंगलवार की देर रात सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बहू व उसके पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है। मृतका के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस फरार प्रेमी की तलाश कर रही है। इस घटना से गांव में सनसनी बनी है, वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हत्या का शिकार भूरी (48) पत्नी शैतान सिंह निवासी गांव इखौना थाना ढोलना हुईं। बताया गया कि बहू के प्रेम संबंधों के कारण घर में क्लेश रहता था। सास भूरी व अन्य परिवारीजन इन संबंधों का विरोध करते थे। बहू पूनम के मायके वालों को भी सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को इस बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया। रात के समय करीब 4 बजे कमरे में सो रही सास भूरी की चीख सुनाई दी। उसी समय भूरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और आरोपी भागने लगे। ससुरालीजनों ने पूनम व उसके पिता जगदीश व चाचा दिनेश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बहू व दोनों अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी राहुल मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम राहुल की तलाश कर रहीं हैं। मृतका के पति शैतान सिंह ने कहा कि बहू के अवैध संबंधों के मामले में बहू के पिता को बताया गया, लेकिन परिवार के लोग इस बात पर गौर नहीं कर रहे थे उल्टे उन्हीं को धमकाते थे।
डेढ़ वर्ष पूर्व हुई शादी
कासगंज। सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई पूनम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शैतान सिंह के पुत्र राजू से हुई थी। पूनम का मायका तुरकीपुरा थाना मलावन जनपद एटा में है। कुछ समय पूर्व ही पूनम ने एक बेटी को भी जन्म दिया है।
विज्ञापन

बहू के प्रेम प्रसंग के चलते सास की हत्या हुई है। पुलिस को मिली तहरीर में मृतका के पति ने अवैध संबंधों के आरोप लगाए है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, प्रेमी फरार है।
- गनेश चौहान, थाना प्रभारी, ढोलना
शादी के पहले से ही थे नाजायज संबंध
कासगंज। पति राजू का कहना है कि उसकी पत्नी पूनम के शादी के पहले से ही नाजायज संबंध थे। जानकारी होने पर काफी उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी। मायके के लोग भी पत्नी का पक्ष लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें