एटा। कस्बा निधौलीकलां में मंगलवार को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु जमकर झूमे। वहीं वीर मंडल एटा के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा में सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की कमान संभाली।
महोत्सव के दौरान सुबह मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद ब्रह्मचारी भैया राकेश जैन के निर्देशन में रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर कस्बे में भ्रमण करते हुई मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे। वहीं दिगंबर जैन वीर मंडल एटा के स्वयंसेवकों ने पूरी रथयात्रा के सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
भैया राकेश जैन ने वीर मंडल को आशीष प्रदान करते हुए सम्मानित किया। समुद्र विजय जैन, राकेश जैन, राहुल जैन, सम्मेद जैन, संजय जैन, विमल हीपोलिन, शैलेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, सुनील बांदा, योगेश जैन बड़ागांव, अंबर जैन, अनिल जैन, पंकज जैन, रोहित जैन, सुभाष जैन, शेखर जैन, सोनू जैन, बबिता जैन, सुमन जैन, रितु जैन, प्रतिभा जैन आदि मौजूद रहे।