फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर को आज मिलेगा वात्सल्य आरोग्य धाम का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलेसर। जलेसर क्षेत्र को सोमवार को चिकित्सा सेवा के रूप में बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। जैनाचार्य विमल सागर महाराज की जन्मस्थली पर बनकर तैयार 40 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल वात्सल्य आरोग्य धाम का लोकार्पण एससी आयोग के अध्यक्ष और सांसद रामशंकर कठेरिया करेंगे। कोसमा में आयोजित तीन दिवसीय गुरू भक्ति महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को आचार्य विमल सागर की प्रतिमा की स्थापित की गई।

इस मौके पर आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज के सानिध्य और पंडित अजित कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में गणधर वलय विधान, वेदी शुद्धि और आचार्य विमल सागर की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान के साथ कराई गई। देर शाम आरती के बाद गांव के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

-----------
श्रद्धालुओं का जुटना शुरू
आचार्य विमल सागर की 103वीं जन्म जयंती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आरोग्य धाम स्थल पर पहुंचने के लिये बेरीकेडिंग लगाई जा रही थी। देश विदेश से श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया है। इस मौके पर मनोज सेठी, महावीर चंद्र बडजात्या बैंकाक, डा. भाषावत टैक्सास यूएसए, आरके जैन मुंबई, शांतिलाल जैन ग्वालियर, चिंतामणि बज जयपुर, ताराचंद्र चूड़ीवाल आसाम, कुमार भाई शाह गुजरात, विजय कुमार जैन गुवाहाटी, सुरेश सेठी डीमापुर, अजयशाह मुंबई समेत तमाम श्रद्धालु आ चुके हैं। इन श्रद्धालुओं के सहयोग से ही वात्सल्य आरोग्य धाम का निर्माण हुआ है।
-------------
आज होंगे कार्यक्रम
सोमवार सुबह आठ बजे रजत पालिका में आचार्य विमल सागर की शोभायात्रा, पंचामृत अभिषेक होगा। दोपहर एक बजे वात्सल्य आरोग्य धाम का लोकार्पण राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया, आगरा के मेयर नवीन जैन, विधायक संजीव दिवाकर करेंगे।
विज्ञापन

---------------
चुनमुन झांकी मंडल मनाएगा आराधना महोत्सव
एटा। चुनमुन झांकी मंडल और विमल सागर सेवा समिति द्वारा दो अक्तूबर को जानकीदास चैत्यालय में विमल आराधना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधान पूजन का आयोजन ब्र. आशीष जैन पुण्यांश और विकास म्यूजिकल ग्रुप भोपाल द्वारा कराया जाएगा। दोपहर में विनयांजलि सभा होगी। संयोजक संजीव जैन संजू, दिलीप जैन और दिनेश जैन सभी से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें