फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिट से बन रही थी शराब, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को मथुरा-राया मार्ग पर तोमर गेस्ट के पास एक खंडहर नुमा कोठरी में स्प्रिट से नकली शराब तैयार की जा रही थी। इसके सेवन से किसी की भी जान चली जाती। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया गया है। 600 लीटर स्प्रिट मौके से बरामद की गई।
विज्ञापन


नकली शराब बनाने का कारोबार राया में तोमर गेस्ट हाउस के पास एक खंडहर नुमा कोठरी में चल रहा था। इस शराब को बाकायदा बोतल में पैक किया जा रहा था। कुछ शराब की कंपनियों के रेपर भी मिले हैं जिसके आधार पर माना जा रहा है कि इन बोतलों पर यह रेपर चिपकाए जाने थे।

राया पुलिस ने जब छापा मारा तो कुछ लोग भाग निकले जबकि महावन के बहादुरपुरा निवासी कुंवरपाल, भरतपुर के गोट निवासी नरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह को पकड़ लिया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह लोग नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। यह शराब जानलेवा बन सकती थी। एसएसपी ने टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


यह हुई बरामदगी

स्प्रिट की 12 कैन (600 लीटर), विंडीज ब्रांड के 85 पव्वा, 295 नकली शराब की बोतल और ढक्कन, 280 नकली शराब के रेपर, 297 खाली पव्वा, शराब बनाने के यंत्र बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें