फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित नहीं सुहागनगरी के बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नोएडा में बैंक पर तैनात दो गार्डों की हत्या की घटना से यहां भी सबक लेना होगा। शहर की कुछ ही बैंकों पर गार्ड तैनात हैं। जिन मुख्य ब्रांचों में कैश रहता है उन्हीं बैंकों पर गार्ड की तैनाती है। बैंकों पर पुलिस की स्थायी पिकेट की कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन पुलिस अधिकारी दावा करते हैं कि गश्त टीमें बैंकों के आसपास लगातार सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन


नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक में तैनात दो गार्डों की बदमाशों ने हत्या कर दी। माना जा रहा है कि यह घटना बैंक लूटने की नीयत से हुई थी। इस घटना से स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सबक लेना होगा। फिरोजाबाद की बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ी चुनौती है। कुछ ही बैंकों के बाहर पुलिस पहरा देती है। ज्यादातर एटीएम भी बिना गार्डों के संचालित हो रहे हैं।

पूर्व में एटीएम पर गार्ड दिखते थे, मगर अब अधिकांश एटीएम बिना गार्ड के संचालित हैं। एलडीएम एसके खंडेलवाल का कहना है कि मुख्य शाखा पर सुरक्षा गार्ड हैं। क्योंकि यहां कैश रखा जाता है। पुलिस से भी लगातार संपर्क बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें