फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के आसपास अभियान चलाकर 22 मनचले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने सोमवार को एंटी रोमियो अभियान में 22 मनचलों को पकड़कर उनकी छह बाइक सीज कर दीं। इससे कोचिंग सेंटरों के आसपास घूमने वाले मनचलों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि एंटी रोमियो स्क्वॉड से छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी। पिछले दिनों छात्राओं से हुए छेड़छाड़ के मामलों के बाद इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घंटाघर, बलदेवगंज, पुराने बिजलीघर, अग्रसेन नगर, नंदगांव रोड, माभई सहित नगर की गलियों और मोहल्लों में अभियान चलाया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान पकड़े गए 22 मनचलों को मुचलके भरकर छोड़ दिया गया। बाइकों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालकों से कहा कि छात्राओं के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की अभद्रता आदि की शिकायत तत्काल करें। अभियान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें