फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि की पैड़ी का परिक्रमा मार्ग बनेगा सुंदर व सुविधायुक्त

विज्ञापन
Tirthnagri Soron - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा का केंद्र हरि की पैड़ी व हरि की पैड़ी का परिक्रमा मार्ग भव्य बनाया जाएगा। आर्किटैक्ट की दो टीमें इस के लिए मैपिंग व डिजाइनिंग का काम कर रहीं हैं। परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, तुलसी स्मारक, मानस मंदिर आदि वास्तुकला की दृष्टि से भव्य बने हुए हैं। इन मंदिरों के सौंदर्य को निखारने के लिए आर्किटैक्ट ऐसी योजना तैयार कर रहे हैं कि आने वाले पर्यटक इन स्थलों को एकटक निहारते रह जाएं।
विज्ञापन

हरि पदी गंगा जिसमें राजस्थान, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रंातों के श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। वह अपने दिवंगत प्रियजनों का अस्थि विसर्जन करने एवं पिंडदान करने बड़ी संख्या में आते हैं। इस स्थान के प्रभाव के कारण 72 घंटे में अस्थियों जल में विलीन हो जाती है। ऐसी पवित्र व अलौकिक हरिपदी गंगा जिसे भगवान वराह ने खुद उत्पन्न किया था। इसमें स्वच्छ गंगाजल अनवरत लाने के लिए भी सिंचाई विभाग योजना को अंतिम रूप देने में लगा है। गंगा नहर कैनाल से हरिपदी तक अलग पाइप लाइन डालने की योजना तैयार हो रही है जिससे रास्ते में बंबा काटने की समस्या से निजात मिल सकेगी व गंगाजल भी स्वच्छ आयेगा। छावनी वाली धर्मशाला के पास से जो प्रदूषित गंगाजल निकालने का ड्रेनेज सिस्टम है उसे और अधिक उन्नत बनाया जाएगा। पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने आज अपने कार्यालय में बैठक बुलाकर आर्किटैक्ट अब्दुल रऊफ से हरि की पैड़ी के परिक्रमा मार्ग को आकर्षक बनाने की योजना पर विचार किया। जिसमें परिक्रमा मार्ग के चारों कोनों पर पिंक टायलेट, स्नानागार, विश्रामगृह व पेयजल तथा प्रकाश के दुरुस्त इंतजाम के लिए जगह चिह्नित कर अतिशीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर जेई सतेंद्र सिंह, कमाल हसन, जयप्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, रवेंद्र पाल सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें