फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग और ठगी का आरोपी लखनऊ में गिरफ्तार

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
कासगंज। नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विगत 8 नवंबर 2017 को पूर्व सभासद आरपी सिंह ने नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े सोलह लाख रुपये धोखाधड़ी कर ठगने के मामले में निर्दोष मोजेज पुत्र प्यारे लाल, उसके भाई डा. पीपी हाबिल बिशप (बिशप आगरा) एवं उसकी पत्नी एनजीलिना निर्दोष मोजेज निवासीगढ़ चर्च कंपाउंड खुर्जा जनपद बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नौकरी न लगने पर पूर्व सभासद ने धन वापस मांगा तो आरोपियों ने पैसे नहीं दिए। मामले में एसपी शिवहरि मीणा ने कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, सोरों गेट चौकी प्रभारी इंदूवर्मा की पुलिस टीम ने आरोपी निर्दोष मोजेज को लखनऊ से पैराडाइस क्रस्टल फ्लैट संख्या 501 थाना पीजीआई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी शातिर किस्म का है। वह लोगों को ब्लैकमेल और ठगी करता है। उसके खिलाफ लखनऊ और फर्रुखाबाद में भी अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें