फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन निर्माण में हुई धांधली पर पर्दा डालने में लगे अफसर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राधाकुंड(मथुरा)। स्टेशन के निर्माण में हुई धांधली उजागर हो जाने के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग उसे दबाने के प्रयास में जुट गया है। जिम्मेदार अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए एक माह पूर्व खोले गए राधाकुंड रेलवे स्टेशन का भवन धसक जाने के मामले को रेलवे इंजीनियरिंग निर्माण विभाग के लोग दबाने में जुट गए हैं। आनन फानन में स्टेशन की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। सूत्राें की मानें तो स्टेशन निर्माण के समय मोटा घपला हुआ।

स्टेशन बनाने से पूर्व बरसात के पानी के निकासी का ध्यान नहीं रखा गया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि जांच शुरू हुई तो कई लोगों पर इसकी गाज गिरेगी। डीसीएम, पीआरओ संचित त्यागी ने कहा कि राधाकुंड रेलवे स्टेशन के धंस जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस बारे में जांच टीम गठित कर दी गई है, जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


टंकी निर्माण पर उठ रहे सवाल
मथुरा। रेलवे इंजीनियरिंग निर्माण विभाग की देख रेख में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के आवास के निकट और रेलवे कालोनी में पानी की टंकियों का निर्माण हो रहा है, जिनके निर्माण पर विभागीय लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि टंकियों के निर्माण में मानकों के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। टंकी निर्माण का ठेका जिसे मिला है, उसके एक विभागीय इंजीनियर से काफी नजदीकी संबंध बताए जाते हैं।

रेलवे स्टेशन में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत रेलमंत्री से की
वृंदावन। राधाकुंड रेलवे स्टेशन के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल ने केंद्रीय रेलमंत्री से की है। उन्होंने पत्र में रेलमंत्री को बताया कि राधाकुंड रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से हाल ही में हुआ है। निर्माण कार्य की कमियां उस समय उजागर हो गई। जब दो दिन पूर्व हुई भारी बरसात के बाद अचानक स्टेशन का फर्श धस गया और भवन में भी दरार पड़ गई। यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां भी जमींदोज हो गईं। प्लेटफार्म पर लगी टाइलें भी उखड़ गईं। उन्होंने रेलमंत्री से जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें