फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मभूमि पर गिरिराज जी को अर्पित होगा 400 किलो छप्पन भोग

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव के अंतर्गत गिरिराज जी को 400 किलो छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। पहले दिन आयोजित भंडारे में भक्तों ने पॉलीथिन को छोड़ने का संकल्प लेते हुए स्टील की थालियों में प्रसाद ग्रहण किया। इसके लिए विशेष तौर पर 4000 थालियां मंगाई गई थीं।
विज्ञापन


संकीर्तन मंडल के संचालक पदाधिकारी अनिल भाई ड्रेस वालों ने बताया कि 26 जुलाई को प्रात: आठ बजे जन्मस्थान स्थित गिरिराज जी का सदस्यों द्वारा पंचामृताभिषेक किया जाएगा। शाम पांच बजे फूल बंगले व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। इसके लिए कारीगर प्रसाद बनाने में जुटे हैं।

ये भोग गिरिराज पर्वत, गिरिराज मंदिर व केशवदेव को लगेगा। शाम छह बजे से रात्रि आठ बजे तक उड़ीसा से आए नारायण पांडे एवं उनकी मंडली द्वारा ऑडिसी नृत्य तथा रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक प्रख्यात भजन गायिका पूर्णिमा एवं उनकी मंडली द्वारा लीला मंच पर भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें