फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती पर नहीं झुके लेखपाल, आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने तहसील प्रशासन द्वारा दर्ज कराई जा रही एफआईआर और नोटिस पर रोष जताया।

कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर प्रशासनिक कार्यवाई बेअसर साबित हो रही हैं। लेखपालों ने इस तरह की कार्यवाही से नहीं डरने की प्रतिबद्वता जताई। लेखपाल संघ की माने तो जल्द ही अन्य कर्मचारी संगठन उनके साथ खडे़ होंगे। संघ के नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन उनके आंदोलन को खत्म करने के लिए हथकंडे अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लेखपालों में रोष बढ़ रहा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा गत दिवस कार्य बहिष्कार समाप्त करने वाले उनके कुछ साथी दोबारा उनके साथ खडे़ हैं। देवेंद्र धाकरे,दाताराम, अशोक कुमार, प्रीती सिंह, शालिनी तोमर, देवेद्र परमार, अविनाश गोस्वामी, अवनेद्र प्रताप और उदयवीर सिंह यादव शामिल रहे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता विनय यादव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें