फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव को लेकर भिड़े हनुमान नगर और नटवर नगर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के पानी की समस्या को लेकर बुधवार शाम हनुमान नगर और नटवर नगर के लोग आमने-सामने हो गए। हनुमान नगर के लोगों ने नटवर नगर का वह रास्ता रोक दिया जिससे होकर बारिश का पानी आता था। दोनों पक्षों में तनाव की सूचना पर निगम और छावनी परिषद के अधिकारी पहुंच गए और मामले का समाधान कराया।
विज्ञापन


हनुमान नगर और नटवर नगर में पानी के निकास का कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश में नटवर नगर का पानी हनुमान नगर की ओर से निकलता है। जिससे हनुमान नगर में पानी ही पानी हो जाता है। बुधवार को बारिश की आशंका से हनुमान नगर के लोगों ने नटवर नगर के जिस रास्ते से पानी हनुमान नगर में आता है उस पर बेरीकेटिंग तैयार कर दी।

सीमेंट आदि से पक्की बेरीकेटिंग तैयार होते देख नटवर नगर के लोग भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध भी किया। दोनों तरफ से कहासुनी होते देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह और एक्सईएन एसपी मिश्रा तथा छावनी परिषद के सीईओ नीरज जैन मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से बातचीत हुई और समझौता हुआ कि पांच फीट का रास्ता छोड़ दिया जाए। नटवर नगर के पार्षद विनोद भारद्वाज का कहना है हनुमान नगर के वांशिदों द्वारा समझौते का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यदि बारिश आती है तो नटवर नगर डूब जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि हम धौलीप्याऊ से आगे की ओर जो पोखर है उसमें दो पंप लगवा रहे हैं अभी तक एक पंप था। इससे पानी जल्द निकल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें