फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही, करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव घुराई में गुरुवार की सुबह खेत से चारा काटकर घर आ रहे किसान के चारे का बोझ हाईटेंशन लाइन से छू गया। इसके कारण उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के गांव घुराई निवासी अतर खां गुरुवार की सुबह खेत से चारा काटने के लिए गया था।


करीब 8:30 बजे वह चारे का बोझ सिर पर रखकर घर आ रहा था। तभी अचानक खेत की मेड़ के ऊपर लटक रही हाईटेंशन लाइन से बोझ छू गया। इससे उसे करंट लग गया और वह वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन



इस दौरान आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब ये नजारा देखा तो घटनास्थल की ओर दौड़ गए। तब तक करंट से अतर की मौत हो चुकी थी। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई । यदि विभाग लटकती हाईटेंशन लाइन को खेतों से और ऊपर करते तो ये घटना नहीं होती।


उन्होंने खेत के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाने की मांग की है, जिससे हादसे की संभावना न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें