फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की जगह बेटा कर रहा पालिका का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सत्ता की हनक और मां के पद का दुरुपयोग कर चेयरमैन का पुत्र कर्मचारियों को न केवल हड़का रहा है बल्कि गोपनीय सरकारी दस्तावेजों का भी निरीक्षण कर रहा है। आए दिन बेटे की ओर से नगर पालिका दफ्तर में निरीक्षण किए जाने से कर्मचारी परेशान हैं लेकिन मुंह खोलने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका की चेयरमैन मनोरमा देवी के पुत्र अंशुल का इन दिनों नगर पालिका में रौब चल रहा है। चेयरमैन पुत्र नगर पालिका पहुंचकर कर्मचारियों के कार्य का निरीक्षण करता है। यही नहीं, गोपनीय कार्य में भी चेयरमैन पुत्र का दखल है। चेयरमैन पुत्र कर्मचारियों के रजिस्टरों का निरीक्षण कर उन्हें अपने तरीके से कार्य करने के निर्देश भी देता है। कर्मचारियों को चेयरमैन का पुत्र फटकार लगाते हुए चेतावनी देने में भी पीछे नहीं रहता है। चेयरमैन पुत्र के इन कारनामों से कर्मचारी परेशान हैं। दबी जुबान यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि चेयरमैन पुत्र कर्मचारियों पर अवैध तरीके से कार्य करने के लिए दबाव भी बनाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें