फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर के खुलासे में फूंक-फूंककर कदम रख रही पुलिस

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
राया(मथुरा)। राया के गांव भरऊ में हुए ट्रिपल मर्डर के खुलासे में जुटी पुलिस की टीमें फूंक-फूंककर कदम रख रही है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने पूछताछ के लिए किसी को हिरासत में नहीं लिया है। सादा वर्दी में पुलिस ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजरें गढ़ाए हुए है।
विज्ञापन


18 जून की रात पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश उर्फ सत्तन, चचेरे भाई सुंदर और रिटायर्ड फौजी भंवर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ दो शव खेत पर मिले थे और एक घर के दरवाजे केे बाहर चारपाई पर मिला था। ट्रिपल मर्डर के खुलासे के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार टीमें गठित कीं, लेकिन अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया जाना पुलिस की बदली रणनीति की तरफ इशारा कर रहा है।

फिलहाल पुलिस फूंक-फूंककर कदम रखते हुए ट्रिपल मर्डर के खुलासे में जुटी हुई है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि टीमें जुटी हुई हैं। अभी तक किसी को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं की गई है। एसपी देहात ने गांव भरऊ में डेरा डाल रखा है। उधर, मर्डर के बाद कोई गांव से गायब नहीं हुआ है। ऐसा पुलिस भी कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें