फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खुशहाल नहीं तो देश में विकास असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किए गए वादे भाजपा सरकार बनाने के बाद भूल चुकी है। प्रदेश में किसान और बेरोजगार परेशान हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहीं। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान के खुशहाल नहीं होने तक देश में विकास नहीं होगा। डा. उमेश टिंगल ने कहा आलू उत्पादन करने वाले किसानों की प्रदेश में हालत खराब है। उनको उपज का बाजिब मूल्य तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


मनोज चतुर्वेदी ने कहा देश की तरक्की के लिए किसान की तरक्की जरूरी है। खाद, बीज, बिजली के लिए किसान परेशान होता है। महिला अध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा देश भर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। अरविंद रघुवीर सिंह यादव, शशि भूषण सिंह, मानसिंह शाक्य, धीरज श्रीवास्तव, कैलाश उपाध्याय, सुरेश राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें