सफाई कर्मी गुरुवार को पूरी तरह से अपने काम पर लौट आए। इसी के साथ ही शहर की सफाई का कार्य शुरू हो गया। सफाई कार्य हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
तीन दिन पहले कूड़े के विवाद मे ंसफाई कर्मी को गोली मार दी थी। इस घटना के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जाए जा रहे कूड़े को भी जगह जगह पलट दिया, जिससे जगह जगह गंदगी के ढेर लग गए। बुधवार को समझौता हो जाने के बाद जगह जगह डाला गया कूड़ा तो हटा लिया गया, लेकिन गलियों की सफाई का कार्य नहीं हो सका था, जिससे गलियों में कूड़े के ढेर लग गए। गुरुवार को सफाई कर्मी अपने निर्धारित समय पर काम पर लौट आए। बाजारों एवं गलियों की सड़कों एवं नालियों आदि की सफाई की। इसके बाद पूरा कचरा ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से उठा लिया। कूड़ा अधिक होने पर इस हटाने में काफी समय लग गया। सड़कों एवं नालियों की सफाई का कार्य हो जाने के बाद लोगों ने राहत की संास ली।