फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउथ ब्लोइंग कारखानों में तीसरे दिन भी पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मजदूरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर माउथ ब्लोइंग कारखानों में रविवार को तीसरे दिन भी सन्नाटा रहा। वेतन बढ़ोत्तरी के बिंदु पर सहमति नहीं बनने से श्रमिक काम पर लौटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ द्वारा माउथ ब्लोइंग श्रमिकों की 50 रुपये प्रति श्रमिक वेतन बढ़ोत्तरी सहित कई मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त को मांग पत्र सौंपा था। श्रमिकों की मांगों के संबंध में एएलसी ने 20 अप्रैल को वार्ता बुलाई गई थी, लेकिन श्रमिकों ने वार्ता से एक घंटे पहले ही हंगामा कर हड़ताल का ऐलान कर दिया। सेवायोजकों ने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे काम पर नहीं लौटे।

इधर एएलसी के पास दो बार त्रिपक्षीय वार्ता होने के बाद श्रमिकों की मांगों को लेकर सहमति नहीं बनने से हड़ताल नहीं खुल पाई। सहायक श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में कई बिंदुओं पर सेवायोजक और श्रमिक पक्ष के बीच सहमति बनी है, लेकिन वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर अभी दोनों सहमत नहीं हैं। यही कारण है कि हड़ताल कुछ और दिन जारी रहने की उम्मीद है। 25 अप्रैल को होने वाली वार्ता में हड़ताल खुलने के संबंध में सहमति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें